Tally : Computerized Accountin

Tuesday, March 10, 2020

Tally Groups and Voucher

Gateway of Tally 
जब हम किसी Company को Create कर लेते है  तब Company Creation के पश्चात Gateway of Tally नाम का Menu Display होता है इसमे सामान्यतः निम्न Option होते है


Account Info Menu -
Account से सम्बधित सभी Element बनाये जाते है। या Display, Modify, Delete किये जा सकते है। इसमें सामान्यता निम्न Options होते है।
Group – 
एक ऐसा नाम जिसके अन्तर्गत एक ही प्रकार के कई Ledger Create किये जा सकते है, Group कहलाता है इसमें सामान्यतः निम्न Predefined Group होते है-

Capital :
पूँजी सम्बन्धी सभी प्रकार के खाते इसके अन्तर्गत बनाये जाते है।


Loans Liability :
किसी फर्म, बैंक अथवा व्यक्ति से लिये गये ऋण के खाते इसके अन्तर्गत बनाये जाते है।


Current Liability :
सभी लेनदारों के खातेLoans liability, Capital आदि इसके अन्तर्गत आते है।


Fixed Assets :
सभी अचल सम्पत्तियों के खाते जैसे - भूमि, भवन, फर्नीचर, मशीनरी इसके अन्तर्गत आतेे है।


Investments :
               किये गये सारे विनिवेश जैसे - शेयर , बीमाFix Deposit आदि इसके अन्तर्गत बनाये जाते है।


Current Assets :
               सभी देनदारfixed Assets, Cash, Bank इसके अन्तर्गत आते है।

Branch/Divisions :
               Company की सभी Branches / Divisions के खाते इसके अन्तर्गत बनाते है।


Misc. Expense (Assets) :
               स्थायी खर्चो के खाते इसके अन्तर्गत बनाये जाते है जैसेDecoration, Furniture आदि।


Suspense Account :
जब किसी खाते का स्पष्टीकरण हो तो इसके अन्तर्गत बना दिया जाता है और स्पष्ट हो जाने की स्थिति में उसे सही Group में Transfer कर दिया जाता है।


Sales Account :
               विक्रय सम्बन्धी सभी खाते इसके अन्तर्गत आयेंगे।


Purchase Account :
क्रय सम्बन्धी सभी खाते इसके अन्तर्गत आयेंगे।


Direct Income :
               विक्रय को छोड़कर सभी प्रत्यक्ष आय के खाते इसके अन्तर्गत आते है जैसेService Charge आदि।


Direct Expenses ;
               माल के उत्पादन में होने वाले सभी खर्चो के खाते इसके अन्तर्गत आते है जैसेWages A/c, Carriage A/c आदि।


Indirect Income :
सभी अप्रत्यक्ष आय के खाते इसके अन्तर्गत आते है जैसेInterest A/c, Commission A/c  आदि।


Indirect Expenses :
सभी अप्रत्यक्ष व्ययों के खाते इसके अन्तर्गत आते है जैसेInterest A/c, Commission A/c, Rent A/c, Loss by theft, Loss by fire A/c आदि।


Reserve & Surplus :
Same as Capital A/c.


Bank OD/OCC :
               Limit के आधार पर जमा राशि से अधिक का भुगतान कर सकने वाले Bank Accounts को इसके अन्तर्गत बनाते है।


Secured Loans :
              Security के आधार पर लिये अथवा दिये गये Loan इसके अन्तर्गत बनाते है।


Unsecured Loans :
बिना किसी  Security  के आधार पर लिये अथवा दिये गये Loan  इसके अन्तर्गत बनाते है।


Duties & Taxes :
सभी प्रकार के करो के खाते इसके अन्तर्गत बनाते है जैसेVAT A/c, Income Tax, Sales Tax आदि।


Provisions :
               भविष्य के लिए किये सभी प्रावधानों के खाते इसके अन्तर्गत बनाते है जैसेProvision for furniture, Provident fund for employee, Provision for Tax आदि।


Sundry Creditors :
               ऐसे व्यक्ति या फर्म के खाते जिनसे हम उधार माल खरीदते है अथवा जिनका हमें पैसा देना है। इसके अन्तर्गत बनायेंगे।


Sundry Debtors :
               ऐसे व्यक्ति या फर्म के खाते जिन्हें हम उधार माल बेचते है अथवा जिनसे हमें पैसा लेना है। इसके अन्तर्गत बनायेंगे।


Stock in Hand :
सभी प्रारंभिक अंतिम रहतिया  (Stock) के खाते इसके अन्तर्गत बनाते है।


Deposits :
               ऐसा  Amount जो एक निश्चित अवधि के पश्चात्  वापस प्राप्त हो जाता है। जैसेDeposits for Bid. 

Loans & Advances :
               Employees / Friends को दिये गये सभी Advances & Loan के Account इसके अन्तर्गत बनाये जाते है।

Cash in Hand :
Cash से Related सभी Account इसके अन्तर्गत बनाये जाते है। जैसेCash in petty, Cash hand of Manager etc.

Voucher Types
इसके अन्तर्गत हम विभिन्न प्रकार की Vouchers को Edit, Create & Modify   कर सकते है  कुछ पहलेे से बने हुए Vouchers  निम्न प्रकार है -

Contra Voucher (F4)
               बैंक और Cash के मध्य होने वाले सारे Transaction इस Voucher के द्वारा Transact  होते हैं।


Payment (F5)
               सभी नगद भुगतानो की Entries इस Voucher  के अन्तर्गत होगी।


Receipt Voucher (F6)
               सभी नगद प्राप्तियो की Entries इस के अन्तर्गत होती है।


Journal Voucher (F7)
               Cash, Bank, Purchase, Sales के अलावा सभी  Entries, Journal के अन्तर्गत आती है जैसे-माल जल गया, माल चोरी हो गया, फर्नीचर उधार खरीदा आदि।


Sales (F8)
              इस Voucher के अन्तर्गत सभी Sales की Entries Enter होती हैं।


Credit Note (Ctrl+F8)
जब कोई भुगतान Company से अगले पक्ष को हो कर दिया जाता है लेकिन कार्यान्वित नही हो पाता तब इस प्रकार के Transaction  को Credit Note मे Enter करते हैं।


Purchase Voucher (F9)
               इस Voucher के अन्तर्गत सभी Purchase की Entries Enter होती हैं।


Debit Note(Ctrl+F9)
               जब कोई भुगतान अगले पक्ष से Company को हो जाता है लेकिन कार्यान्वित नही हो पाता तब उस
Condition में उक्त लेन-देन को Debit Note मे Enter करते है।


Memorandum(F10)
वे Entries  जो स्पष्ट नहीं होती कि वह लेन-देन किस Voucher में  जायेगी उन्हें उस समय Memorandum Voucher  में डाल देते हैं तथा बाद में सही कर लिया जाता है। इस Voucher में की गई Entries, A/c पर कोई प्रभाव नहीं डालती है  

Sales Order (Alt+F5)
माल को खरीदने के लिये आये हुये सारे Order इसके अन्तर्गत Create किये जाते है।


Delivery Note
Sales Order के पश्चात् माल को डिलीवर करने के लिए इस वाउचर का प्रयोग किया जाता है।
इसके लिए Features से Use Tracking No. Apply  करना जरूरी है।


Rejection In
माल Deliver  करने के पश्चात् Actual & Billed Quantity  के आधार पर ज्यादा पहुँचे हुए माल को वापस प्राप्त किया जाता हैै।
इसके लिए Features से Use Rejection Inward/ Outward Notes Apply करना जरूरी है।


Purchase Order
माल को खरीदने के लिये भेजे जाने वाले  सारे Order इसके अन्तर्गत Create किये जाते है।


Receipt Note
Purchase Order के पश्चात् माल को प्राप्त करने के लिए इस वाउचर का प्रयोग किया जाता है।
इसके लिए Features से Use Tracking No. Apply करना जरूरी है।


Rejection Out
माल Receipt करने के पश्चात् Actual & Billed Quantity  के आधार पर ज्यादा आये हुए माल को वापस किया जाता हैै।
इसके लिए Features  से Use Rejection Inward/ Outward Notes Apply करना जरूरी है।

Physical Stock
यदि माल के वास्तविक और कागजातों में कोई अन्तर आता है तब इस स्थिति माल की वास्तविक Quantity  को इस Voucher के द्वारा सही कर लेते है।


Stock Journal
माल को एक गोदाम से दूसरी गोदाम में Transfer करने के लिए , माल का उत्पादन इस वाउचर के अन्तर्गत किया जाता है।

Quit – 
Account Info Menu से बाहर आते हैं।

No comments:

Post a Comment

Configuration & Other Important Term

Configuration Tally  के  Environment   सेे सम्बधित सभी प्रकार की  Setting customize   की जा सकती हैं।  General, Numeric symbols, Account...